रिपोर्टर :प्रमोद सिन्हा
<span;>गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में जारी चुनावी प्रचार सामग्री के माध्यम से स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन की अपील की जा रही है।
<span;>प्रचार सामग्री में आशुतोष सिन्हा को अधिवक्ता एवं श्री हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष के रूप में परिचित कराया गया है। इसमें स्नातक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील भी की गई है।अश्वनी कुमार यादव, वर्तमान नगर अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा का चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने तथा समर्थन जुटाने के प्रयास में लगे हैं।स्नातक निर्वाचन में मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपने मताधिकार का प्रयोग करे l