गहमर में गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में था वांछित

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गहमर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग पर थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 16.10.2026 को अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार हुए अभियुक्त अमरजीत सिंह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह, निवासी खेलू राय पट्टी गहमर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर का निवासी पाया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 190/2026 धारा 2(b)(1), 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। जिसमें मु0अ0सं0 276/2025 – हत्या, बलवा, साक्ष्य मिटाने सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, मु0अ0सं0 0098/2018 – मारपीट, बलवा व धमकी का मुकदमा व मु0अ0सं0 190/2026 – गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।