शादियाबाद पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के थाना शादियाबाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मारपीट से संबंधित मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंगलवार को उप निरीक्षक बालकृष्ण मय हमराह ने चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 313/2026 धारा 191(2)/109(1)/110/115(2)/352/324(2)/117(2)/125 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को ग्राम गोंड़ाकला स्थित ईंट भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भीम पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय व रामानन्द पाण्डेय पुत्र धर्मेन्द्र पाण्डेय तीनों अभियुक्त निवासी ग्राम खुटहन नामजद करमईता, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में भीम पाण्डेय का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 30/2019 धारा 147/323/504 भादवि व SC/ST एक्ट का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।