रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 335 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में लगभग ₹4,05,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने 21 नवंबर को बिरनो टोल प्लाजा सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, हूटर-सायरन एवं नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

