महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में गूंजी रामायण चौपाई, दीप प्रज्वलन कर दिया मानव मूल्यों का संदेश

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज जनपद भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण में निहित मानव, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी मंदिरों में दीप प्रज्वलन के साथ अनवरत वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
विकासखंड भांवरकोल के ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित राम-जानकी मंदिर और विकासखंड परिसर में बने मंदिर में विधि-विधान से रामायण पाठ किया गया।
वही नगर पालिका परिषद जमानियां में दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, वहीं नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड नं. 6 सरस्वती नगर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में रामचरितमानस पाठ व पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
प्रशासन ने बताया कि इसी क्रम में जनपद की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, विकासखंडों और तहसीलों में भी वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
