रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए दो अलग-अलग शिकायतकर्ताओं की कुल 61,649.67 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने गाजीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पहला मामला – 49,999.67 रुपये वापस: शिकायतकर्ता मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम बिहारी पाण्डेय, निवासी वार्ड नं. 24 जफरपुरा, मोहल्ला वकील बाड़ी, थाना मुहम्मदाबाद ने 76,499.66 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी। साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त कम्पलेन नम्बर 33109260259270 के माध्यम से 70,233.96 रुपये होल्ड कराते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से 49,999.67 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराए।
वही दूसरे मामले में 11,650 रुपये वापस: आवेदिका रीता पत्नी ओमप्रकाश, निवासी ग्राम कठऊत, थाना मुहम्मदाबाद ने 12,300 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी। साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त कम्पलेन नम्बर 23108260165769 के माध्यम से 12,300 रुपये होल्ड कराते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से 11,650 रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराए।
इन दोनों कार्यवाहियों में प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद, निरीक्षक जितेन्द्र यादव, का. विजय सिंह व म.का. अंजली यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।