भांवरकोल पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में वांछित 60 वर्षीय अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
मुखबिर की सूचना पर महेशपुर गांव में हुई कार्रवाई, पुलिस ने की अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना भांवरकोल प्रभारी के निर्देशन में उ0नि0 श्याम सिंह मय हमराह टीम द्वारा ग्राम महेशपुर द्वितीय में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 233/2026 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रशेखर पाण्डेय पुत्र रासबिहारी पाण्डेय, निवासी ग्राम महेशपुर द्वितीय, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।