बिरनो टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 270 वाहनों का चालान, 4.62 लाख का जुर्माना

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और एआरटीओ गाजीपुर की टीम ने किया।
इस दौरान यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान नॉइस पॉल्यूशन को लेकर 7 वाहनों और फॉल्टी / दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगे 2 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 270 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
