नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

कार्यभार ग्रहण करने के बाद परेड की सलामी लेते पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*) गाजीपुर। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की परेड की सलामी ली।परेड के दौरान एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए परेड कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया।
इस दौरान थानों से आई डायल 112 (UP 112) की गाड़ियों का निरीक्षण किया। एसपी ने डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान परेड में शामिल थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया और थानावार अपराध की स्थिति की जानकारी ली। अर्दली रूम से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
शासन दो दिन पूर्व आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें जालौन के एसपी रहे 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।