रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर।छठ महापर्व के पावन अवसर पर जनपद गाजीपुर में सोमवार, 16 नवंबर, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह अवकाश घोषित किया गया है।
इस आदेश के तहत जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में 16 नवंबर को अवकाश रहेगा।
छठ महापर्व को लेकर जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।