डॉ. राजेश राय बने नए अध्यक्ष, डॉ. आरकेआर चौबे को सचिव की जिम्मेदारी…।
गाजीपुर ।
चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न पद्धतियों और संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल बने ज्वाइंट मेडिकल फोरम (JMF) गाजीपुर का 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन रविवार को नगर स्थित नंद रेजिडेंसी में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में एलोपैथिक, दंत, आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े चिकित्सकों के साथ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में IMA, IDA, NIMA, HMAI सहित चिकित्सा संगठनों तथा दवा प्रतिनिधियों के संगठन UPMSRA के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गाजीपुर के सीएमओ (प्रभारी) डॉ. आरके यादव ने JMF संरक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. जे.एस. राय, सचिव डॉ. जे.के. यादव एवं अन्य चिकित्सकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों एवं पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
JMF के संयोजक सदस्य डॉ. राजेश सिंह (HMAI) ने संस्था के उद्देश्यों और विभिन्न चिकित्सा संगठनों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न धाराओं के बीच संवाद, सहयोग और समन्वय को मजबूत करने में JMF की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर JMF के अध्यक्ष डॉ. जे.एस. राय एवं संरक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. स्वतंत्र सिंह, डॉ. कृतिका जायसवाल, डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ. मनोज सिंह एवं डॉ. आरकेआर चौबे सहित अन्य चिकित्सकों ने भी अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि डॉ. आरके यादव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं JMF से जुड़े विभिन्न चिकित्सा संगठनों के चिकित्सकों तथा UPMSRA के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी…
सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव JMF की नई कार्यकारिणी का गठन रहा। सर्वसम्मति से डॉ. ए.के. मिश्रा को संरक्षक, डॉ. राजेश राय को अध्यक्ष और डॉ. आरकेआर चौबे को सचिव चुना गया। डॉ. स्वतंत्र सिंह एवं डॉ. कृतिका जायसवाल को सह-सचिव तथा आशीष राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं डॉ. जे.एस. राय, डॉ. जे.के. यादव एवं आर.एम. राय को संस्थापक मंडल का सदस्य चुना गया। शेष कार्यकारिणी सदस्य पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
केक काटकर लिया नए लक्ष्य का संकल्प….
समारोह के अंत में JMF के 11वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. आरके यादव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश राय, सचिव डॉ. आरकेआर चौबे समेत उपस्थित चिकित्सकों एवं सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संस्था को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. ए.के. राय, डॉ. जे.पी. राय, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, ज्योतिभूषण, ए.के. जैन, चंदन राय, डॉ. पार्थ सारथी गुप्ता, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. एम.एस. आदिल, डॉ. एम.के. यादव, डॉ. मजहर, मयंक श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, संजय विश्वकर्मा, विकास वर्मा, निकेत तिवारी, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, आरपीएस यादव, आनंद जायसवाल, अनवर अली, सलीम खान, अमृत राय, अमरनाथ श्रीवास्तव, डॉ. ए.सी. पांडेय, डॉ. उमेश चंद्र कुशवाहा, राजू चौरसिया, अविनाश त्रिपाठी, रामजीत शर्मा, प्रिंस मोदनवाल, डॉ. धनंजय सिंह, अभिषेक तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, अनिल यादव, डॉ. नीलम यादव, डॉ. कमलेश्वर राय, डॉ. जामवंत सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।