मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत निकली जागरूकता रैली

डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के फेज 6.0 के अन्तर्गत आज पुलिस लाइन से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर विकास भवन चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में महिला पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिला सुरक्षा व समानता की भावना को मजबूत करना है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
