( रिपोर्टर प्रमोद सिन्हा )
<span;>गाज़ीपुर दिनांक १६ अक्टूबर को उत्थान फाउंडेशन स्थित अवध बिहारीजी वनवासी छात्रावास के बच्चों के लिए निर्मित बैडमिंटन कोर्ट व खेल प्रांगण का उद्घाटन चन्द्र किरण ट्रस्ट से जुड़ी समाजसेविका गिरिजा देवी ने किया।अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान,अखिल भारतीय पिछड़ा दलित वनवासी संघ के अध्यक्ष मदन लाल भारती जी,सुरेंद्र जी, सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष गोविंद साहू,उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, जी,कोषाध्यक्ष बबलू जायसवाल,संगठन मंत्री हरिहर वनवासी ,संतोष जी,उमेश जी,मंटू जी,उत्थान प्रबंधक प्रदीप आदि ने फीता काटकर व मिठाईयां खिलाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर अतिथियों व छात्रावास के बच्चों के बीच बैडमिंटन वॉलीबॉल के मैत्री मैच का भी आयोजन हुआ।अंत में उत्थान के संस्थापक सचिव संजीव गुप्त ने सबके प्रति आभार ज्ञापित किया।यह खेल प्रांगण चन्द्र किरण वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक अजय सिंह जी के सौजन्य से निर्मित किया गया।