गाजीपुर ।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाजीपुर के तत्वावधान में तथा आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल , वाराणसी के सहयोग से 18 अगस्त 2026, मंगलवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामलीला मैरेज हॉल, लंका मैदान, गाजीपुर में आयोजित होगा ।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की व्यापक जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। जांच के दौरान मोतियाबिंद की पुष्टि होने वाले मरीजों का आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आवश्यक पंजीकरण की सुविधा भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेगी ।
आयोजकों के अनुसार, पूर्व में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों की तर्ज पर चयनित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहन, ठहरने तथा पौष्टिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
मरीजों से अपील की गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर तथा यदि कोई दवा पहले से चल रही है तो उसकी जानकारी और संबंधित दवाइयां अवश्य लेकर आएं ।
शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मरीज अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर अग्रिम पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9792981671 एवं 9511150899 (संदीप सिंह ‘शंकरा’) पर संपर्क किया जा सकता है ।
आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि आंखों की समस्या अथवा मोतियाबिंद से पीड़ित लोग इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें ।