रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 में 21 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रदेश के समस्त जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों के पुलिस परिवारों के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
उक्त खेलोत्सव में जनपद गाजीपुर की पुलिस लाइन के बच्चे अंशिका शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा ने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंशिका की इस शानदार उपलब्धि से जनपद गाजीपुर एवं पुलिस परिवार का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अंशिका की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।