रिपोर्टर: सुमित श्रीवास्तव,
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जनपद में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्यों तथा समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग सत्येन्द्र बारी का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग सत्येन्द्र बारी बुधवार को जनपद बलरामपुर से प्रस्थान कर जनपद गाजीपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। वही अगले दिन 26 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार (राइफल क्लब) में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात 11.30 बजे स्वर्गीय व्यापारी मोहम्मद कौसेन के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
दोपहर 1.00 बजे ग्राम तिसरा, जमनिया में जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उक्त बात की जानकारी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने देते हुए बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा जनपद भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं।