चित्रगुप्त वार्षिक पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर कल होगी महत्वपूर्ण बैठक
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
ददरी घाट स्थित सभा परिसर में दोपहर 2 बजे जुटेंगे चित्रांश बंधु, मंत्री अजय श्रीवास्तव ने की अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील
गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट, गाजीपुर की ओर से श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजनोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।
सभा के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक का आयोजन 18 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को अपराह्न 2:00 बजे सभा परिसर, ददरी घाट में किया जाएगा। बैठक में पूजनोत्सव के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मंत्री श्री श्रीवास्तव ने सभा के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर पूजनोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।