एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए परेड कराई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी महोदय ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थानों से आई डायल 112 (UP 112) की गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही डायल 112 कंट्रोल रूम, जीडी कार्यालय, बैरक, मेस और सब्सिडियरी कैंटीन का भी निरीक्षण किया।
पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
