दिलदारनगर पुलिस ने तमंचा-कारतूस और 3 चोरी की बाइकों के साथ 2 दो किया गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
एक अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमे, बिहार के कैमूर जिले का है दूसरा आरोपी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस के हाथ लगी सफलता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा बुधवार को चेकिंग के दौरान अभियुक्त हसन खान उर्फ भुट्टी और गोलू कुमार को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से .315 बोर का एक तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही तीन वाहन – हीरो सुपर स्पलेंडर मैट ग्रे, टीवीएस अपाचे आरटीआर और टीवीएस एक्सेल मोपेड भी बरामद की गईं, जो चोरी की बताई जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 213/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट व 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्त में हसन खान उर्फ भुट्टी (20 वर्ष) पुत्र स्व0 सरफराज खान, निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर जो शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना दिलदारनगर में आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं में 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वही दूसरा गोलू कुमार (22 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी ग्राम कारीराम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार का निवासी पाया गया।