मिशन शक्ति’ के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने नारी संरक्षण गृह/वृद्धाश्रम में फल, मिष्ठान का किया वितरण

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत पुलिस ने दिल जीतने वाली पहल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के लंगरपुर, छावनी लाइन स्थित नारी संरक्षण गृह / वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के बीच फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने वहां रह रही महिलाओं से आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। वृद्धाश्रम के उदास माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए संगीत का भी सहारा लिया गया और सभी को आगामी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा करना पुलिस और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी परेशानी में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1076 पर बेझिझक संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष पल्लवी सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी रमेश यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
