मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला जागरूकता अभियान

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
दिलदारनगर, भुड़कुड़ा, नोनहरा समेत सभी थानों में मिशन शक्ति टीम सक्रिय, बाजारों-स्कूलों में महिलाओं को किया जागरूक
गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दिलदारनगर, भुड़कुड़ा, नोनहरा, सादात, कोतवाली सहित जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।टीम द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित 101, 102, 108 व 1076 के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव, ओटीपी फ्रॉड, अनजान SMS/वेबसाइट लिंक से सतर्क रहने और नए आपराधिक कानूनों बीएनएस व बीएनएसएस के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान पम्पलेट वितरित किए गए और थानों पर बने मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया।
टीम ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं के लाभ के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया।