जंगीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर, एनडीपीएस एक्ट का एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
थाना शादियाबाद के केस में फरार चल रहा था आरोपी, जंगीपुर पुलिस ने कटैला से दबोचा
जंगीपुर/गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष जंगीपुर के निर्देशन में बुधवार को उ0नि0 पन्नेलाल यादव मय हमराह टीम ने थाना शादियाबाद के दण्ड वाद संख्या 548/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित फरार वारंटी अफरोज कुरैशी पुत्र बसरूद्दीन कुरैशी को ग्राम कटैला से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान अफरोज कुरैशी (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम कटैला, थाना जंगीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना जंगीपुर में गोवध निवारण अधिनियम और थाना शादियाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।