थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क को मिली दोहरी सफलता, यूपीआई फ्रॉड के 3,974 रुपये पीड़ितों को वापस कराए

(*रिपोर्टर-सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क को बड़ी सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी मय हमराह टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की कुल 3974.16 रुपये की धनराशि एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराई गई।
पहले मामले में आवेदक मो0 रुस्तम पुत्र मो0 जहीर निवासी ग्राम पारा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के माध्यम से 2700/- रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23103250043438 दर्ज कराई गई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पूरी धनराशि 2700/- रुपये उनके खाते में वापस कराई गई।
वही दूसरे मामले में आवेदिका अंशिका मिश्रा पुत्री विनय मिश्रा निवासी ग्राम रोहिली, थाना नोनहरा के साथ UPI फ्रॉड हुआ था। पीड़िता द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत संख्या 33106250061833 दर्ज कराई गई थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि 1274.16/- रुपये उनके खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस पाकर दोनों पीड़ितों द्वारा गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना नोनहरा की टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया।