भारत विकास परिषद ने कराया भारत को जानो, गुरु वंदन और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन नगर स्थित एक मैरज हाल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परिषद परिवार द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्य अति सराहनीय व अनुकरणीय हैं, परिषद एक ऐसी पीढ़ी को तैयार कर रही है जो भारत का भविष्य है। बच्चों के अंदर काफी ऊर्जा होती है और वे आने वाले समय में सकारात्मक दिशा में काम करके स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। भारत को जानो प्रतियोगिता में खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज ने प्रथम, लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा सेंट जॉन्स स्कूल गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र अभिनंदन के अंतर्गत यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, सीबीएसई में माधव सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा आईसीएससी में सेंट जॉन्स स्कूल के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्राथमिक शिक्षा से श्री राम हित सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षा से पूर्व प्रवक्ता श्री मनोज कुमार सिंह और उच्च शिक्षा से पूर्व प्राध्यापक डॉ. रमाशंकर सिंह को अंगवस्त्रम, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही परिषद के वरिष्ठतम सदस्य जनार्दन सिंह की आत्मकथा भाग-2 का विमोचन किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर, प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सुमन लता राय तथा अध्यक्षता अनीता यादव ने किया। परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के संदर्भ में अनीता तिवारी, अनीता यादव, अंजना राय, माया नायर ने अपने विचार व्यक्त किए। भारत को जानो प्रतियोगिता के मंचीय संचालन में कुमार मयंक ने विशेष योगदान दिया। निर्णायक मंडल में अवधेश कुमार राय, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, अनीता यादव, अंजना राय व अनीता तिवारी ने महत्वपूर्ण सहभागिता की। इस अवसर पर अतुल्य श्रीवास्तव, अशोक सिंह पप्पू, हीरालाल यादव, जितेंद्र, सूबेदार यादव, विनोद सिंह, अंबिका दुबे, मुक्तेश्वर नाथ श्रीवास्तव, विंध्यमती पांडेय, गुंजा कुमकुम श्रीवास्तव सहित आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।