सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के 4 वांछित आरोपी गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को निरीक्षक मदन लाल पटेल मय हमराह टीम द्वारा कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/26 धारा 70(2) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आसपास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों में नीरज राजभर (28) पुत्र लौजारी राजभर निवासी इब्राहिमपुर, थाना भुड़कुड़ा, रोहित राजभर (22) पुत्र अनिल राजभर निवासी अकबरपुर, थाना बहरियाबाद, सोनू उर्फ धर्मेन्द्र राजभर (20) पुत्र कमलेश राजभर निवासी वार्ड नं. 4 सादात थाना सादात व अनुज राजभर (19) पुत्र उदय राजभर, निवासी डिहवा थाना भुड़कुड़ा का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए चारों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।