(रिपोर्टर प्रमोद सिन्हा )
<span;>गाजीपुर। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देकर ही सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है। इसी संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिंदवलिया के अनुसूचित क्षेत्र में ‘हमारी बेटियां, हमारा गौरव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 249 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, आत्मसम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
<span;>कार्यक्रम में गांव की किशोरियों अंजली, चांदनी, डिम्पल, सोनी, खुशबू, अंजू और सुहानी सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग, रंगोली, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता और जेंडर गेम जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए बालिका शिक्षा और समानता का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं से बढ़ाया आत्मविश्वासविभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालक-बालिका के बीचभेदभाव समाप्त करने और सभी को समान अवसर देने के महत्व को समझाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशोर-किशोरियों को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित शिक्षा ग्रहण करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
<span;>कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को आवश्यक बताया गया। ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से संदेश दिया गया कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं को समान अवसर मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने कौशल व क्षमता के बल पर भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगी।
<span;>आयोजन का उद्देश्य केवल बालिका दिवस मनाना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक अर्शी फातिमा, असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन, इंतजार अहमद, जकी अहमद, आशा कुशवाहा, नसरीन, सरोज पाण्डेय, फेलो अंजू कुमारी, अंजली राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।