सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 6 तहसीलों में 506 शिकायतें, 44 का मौके पर निस्तारण

(*रिपोर्टर – सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सदर में 135 प्रार्थना पत्र में 8 का मौके पर निस्तारण, सैदपुर में 84 में 6 का, जमानिया में 115 में 11 का, सेवराई में 70 में 7 का, मोहम्मदाबाद में 42 में 8 का और जखनियां में 60 में 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कुल 506 शिकायतों में से 44 का मौके पर समाधान हुआ, शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया।