गाजीपुर में एसएस कंप्यूटर के नए शोरूम का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे लैपटॉप से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक के सभी आईटी उत्पाद

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
2011 से आईटी क्षेत्र में सेवाएं दे रहा एसएस कंप्यूटर, उचित मूल्य और बेहतर सर्विस पर रहेगा जोर
गाजीपुर। शहर के लंका चुंगी स्थित गेट नंबर-4 के बगल में एसएस कंप्यूटर के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। वर्ष 2011 से आईटी क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे एसएस कंप्यूटर ने ग्राहकों के भरोसे को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए इस नए शोरूम की शुरुआत की है।
संचालक ने बताया कि नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और विश्वसनीय सर्विस उपलब्ध कराना है। यहां ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सभी प्रकार के कंप्यूटर और तकनीक से जुड़े उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे।
नए शोरूम में लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, गेमिंग लैपटॉप, प्रिंटर, थर्मल प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर कीबोर्ड, माउस सहित कई प्रकार के आईटी उत्पाद उपलब्ध हैं।
उद्घाटन अवसर पर एसएस कंप्यूटर के संचालक शेरशाह, शहंशाह सहित अमित, टिंकू, चंदन राय, अभिषेक सिंह उर्फ भोलू, सुजीत सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा, महताब आलम, अजय राय, बबलू और श्रीकांत राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
