मनीष कुमार त्रिपाठी और रणधीर कुमार गिरि बने निरीक्षक सशस्त्र पुलिस

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
दो उपनिरीक्षकों का प्रमोशन, एसपी विनय कुमार सिंह ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो होनहार उपनिरीक्षकों को पदोन्नति पर स्टार लगाकर सम्मानित उन्हें किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0 सशस्त्र पुलिस 180530508 मनीष कुमार त्रिपाठी एवं उ0नि0 सशस्त्र पुलिस 170530071 रणधीर कुमार गिरि को उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस से निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधे पर स्टार लगाया।
इस अवसर पर एसपी महोदय ने दोनों नवनियुक्त निरीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा की कि वे इसी प्रकार ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नए उत्साह के साथ जनता की सेवा में लगे रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
