बरेसर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 
(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा बुधवार को न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०)/जे०एम० कक्ष संख्या 03, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर द्वारा प्रकीर्ण फौ० वाद संख्या 113/26 धारा 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और प्रकीर्ण फौ० वाद संख्या 73/26 धारा 323, 504, 506 भादवि में वारंट जारी किया गया था।
वारंट के अनुपालन में थाना बरेसर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के घर पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार होने वाले दोनों अभियुक्तों में क्रमशः दूधनाथ पुत्र मदाड़ी निवासी ग्राम सलेमपुर थाना बरेसर जनपद गाजीपुर व छोटकन उर्फ छोटे ठाकुर पुत्र शम्भू निवासी सलेमपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के निवासी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो० रुस्तम खां मय हमराह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।