गैंगरेप, पॉक्सो और आईटी एक्ट के 2 आरोपी गिरफ्तार

(*रिपोर्टर- सुमित श्रीवास्तव*)
गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रेवतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे 01 अभियुक्त और 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना रेवतीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 धारा 70(2), 351(3), 61(2) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट व 67(a) IT एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मामले से संबंधित अभियुक्त तिलवां मोड़ के पास मौजूद हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तिलवांमोड़ से दो लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में एक 23 वर्षीय युवक अनुज शर्मा पुत्र स्व0 भगवान शर्मा निवासी ग्राम रेवतीपुर पट्टी काशीराय और एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मय हमराह टीम, थाना रेवतीपुर रहे।